टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 21-6-23 को नवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें 2021-23 और 2022-24 के छात्रों ने योग किया। रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट आडिटोरियम में हुए निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और सत्र 2021-23 के छात्र नितेश गुप्ता को चौथा स्थान मिला।
महाविद्यालय में योग दिवस का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट के द्वारा एनएसएस प्रोग्राम आफिसर नागेंद्र कुमार की देख-रेख में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज अध्यक्ष अनिल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
साथ ही महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डा विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी विभागों के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, संजीव कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप, अपर्णा कुमारी मिश्रा, सुरेश यादव साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मियों समेत अमित रॉय, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse