टीम एबीएन, कोडरमा। पतंजलि परिवार योग समिति हरिद्वार के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 दिन बुधवार को सुबह 5 से 6 बजे तक सी एच स्कूल मैदान व ब्लॉक मैदान झुमरी तिलैया कोडरमा में किया गया।
सीएच स्कूल में मुख्य अतिथि डाक्टर नीरा यादव ने कहा कि योग एक निरोगी रहने का सबसे अच्छा और सुगम तरीका है। इसे प्रत्येक दिन हमें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम अध्यक्ष योगी अजीत को धन्यवाद दिया। वहीं ब्लाक मैदान में शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया।
शिविर की अध्यक्षता योगाचार्य योगी सुषमा सुमन शिविर के मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता विशिष्ट अतिथि डॉ जेपीएन वर्णवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मोदी, डॉ उपेंद्र भदानी शिविर के संरक्षक सुभाष बरनवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह, डॉ नीरज शाह, नीलम शाहबादी, मोहारी समाज के जिलाध्यक्ष सतीश भदानी उर्फ मुन्ना, काली मंदिर महिला मंडल के सरोजिनी देवी, मोदी बरनवाल महिला समिति के संरक्षक गायत्री देवी सभी मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया।
मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता को सुषमा सुमन ने शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया और विशिष्ट अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शालिनी गुप्ता ने सभी को सम्मानित किया। शालिनी गुप्ता ने संबोधित करते हुए बोला कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरा विश्व में मनाया रहा है।
योग का मतलब ही होता है एक दूसरे को जोड़ना एक इंसान के अंदर आत्मा रहती है और वह योग करने बैठते हैं तो परमात्मा से मिलन हो जाता है उसे योग कहते हैं जिस तरह से कोडरमा जिला में सुषमा सुमन प्रदीप कुमार सुमन लगातार प्रत्येक दिन कड़ी मेहनत के साथ योग का प्रचार प्रसार निशुल्क कर रहे हैं। बहुत बड़ा सराहनीय कदम है।
आज भीड़ देखने को मिल रही है। योग हमारे ऋषि मुनियों का देन है और यह करोड़ों वर्ष से पहले ऋषि मुनि ने एक किताबों में लिखकर और प्रत्येक दिन ऋषि मुनि करते थे और स्वस्थ रहते थे और एक मानव का जिंदगी 200 वर्ष होता था। बीच में योग लुप्त हो गया था। एक ऋषि स्वामी रामदेव महाराज ने सरल तरीका से लाकर योग को घर-घर पहुंचाने का काम किये हैं। यह बहुत सराहनीय है।
आज सभी धर्मों के सभी समाजों के सभी पतंजलि परिवारों एक साथ बैठकर योग कर रहे हैं। बहुत खुशी लगा रही है। सुषमा सुमन ने संबोधित करते हुए बोला कि आज का दिन भारत देश के लिए बहुत गौरव का दिन है। आज भारत का संस्कार पूरे संसार उतार रही है। इससे बड़ा सौभाग्य का दिन नहीं हो सकता है।
मंच संचालन करते हुए योगी प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि पूरे कोडरमा जिला में सैकड़ों की संख्या में निशुल्क योग कक्षा चल रही है और आगे भविष्य में हजारों की संख्या होने वाली है, जो शिविर चला रहे हैं। नियमित उन्हें आदर्श योग शिविर घोषित किया गया है और उनको मंच पर सम्मानित किया गया है।
सम्मान पाने वालों में शिविर हरिहर आश्रम योगा क्लास के योग शिक्षक गोपाल शर्मा उनकी टीम, उसके बाद आश्रम रोड दुर्गा मंडप योग शिविर योग शिक्षक उपेंद्र दुबे उनके टीम, कपिल मुनि योगा क्लास योग शिक्षक राजेंद्र बरनवाल उनके टीम, झांसी की रानी योग क्लास सीमा देवी उनके टीम, हेल्थ क्लब डॉ मनोज भदानी उनके टीम, ब्लॉक योगा ग्रुप विकास सेठ उनके टीम, सी एच स्कूल योगा क्लास योग शिक्षक रामचंद्र यादव उनके टीम, मडुआटांड़ योग शिविर योग शिक्षक सविता देवी उनके टीम, चित्रगुप्त नगर योग शिक्षक सुरेश यादव उनके टीम, पिपराडीह योग शिविर योग शिक्षक पुष्पा देवी उनके टीम, गांधी स्कूल योगा क्लास योग शिक्षक संगीता देवी उनके टीम, सभी योग शिक्षक को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता के द्वारा सभी योग शिक्षक का नारा गूंज रही थी। करे योग रहे निरोग, सम्मानित कार्यक्रम के बाद योग शिविर की शुरुआत हुई। योगाचार्य प्रदीप कुमार सुमन ने मंत्रों उच्चारण करके शिविर की शुरुआत की और योग का महत्व बताते हुए कि मैं प्रत्येक दिन यदि योग करते हैं तो बिल्कुल स्वस्थ और फिटनेस रहते हैं।
इसलिए योग जरूरी है अंतरराष्ट्रीय योग का प्रोटोकॉल बताते हुए साथ में मंडूकासन, वृक्षासन, ताड़ासन, कुर्सी, आसन और प्राणायाम का आठ प्रकार के सारा पॉज डिटेल से बताते हुए भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम बहुत महत्वपूर्ण प्राणायाम है। उसके बाद सिंहासन, हास्य आसन कराने के बाद शिविर समापन हुई।
शिविर में उपस्थित योग शिक्षाक रीना देवी, पिंकी देवी, ज्योति देवी, अरविंद एकधारा, विजय सिंह, अनिल सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश सिंह, राजेंद्र साहू, नीलू देवी, पूनम बरनवाल, शंकर मोदी, प्रिंस कुमार, मिथिलेश राम गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविंद्र सिंह, सुधा रानी, द्रोपती देवी, श्रीकांत गुप्ता, अविनाश सेठ, आयुष विभाग के द्वारा भी बहुत जगह योग शिविर किया गया। इसमें सुषमा सुमन ने कड़ी मेहनत करके सभी योग शिक्षक को लगायी।
आज लगभग कोडरमा जिला में छोटे-बड़े मिलाकर सैकड़ों से ऊपर योग शिविर लगाये गये। भारत बदल रही है। नये भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व गुरु बनेगा और वह योग के माध्यम से आज ब्लॉक मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी योगी भाई वाहन बंधु को पतंजलि परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse