टीम एबीएन, रांची। वीरेंद्र किंडो प्रखंड विकास पदाधिकारी मणिका लातेहार के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के क्रियान्वयन में अभिरुचि नहीं लेने लापरवाही बरतने तथा वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने का आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है।
वंदना भारती तत्कालीन अंचल अधिकारी गोविंदपुर धनबाद के विरुद्ध जमीन के नामांतरण वादों के निष्पादन में सरकारी हितों के प्रतिकूल कार्य करने राजस्व कार्यो के निष्पादन में गंभीर अनियमितता एवं स्वेच्छाचारीता का अवैध रूप से आनलाइन जमाबंदी कायम करना तथा बाद में कुछ जमाबंदी को विहित प्रक्रिया के विरुद्ध आनलाइन डिलीट करना एवं पुन: उसे आनलाइन प्रविष्टि करना बहुमूल्य सरकारी भूमि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने एवं निजी स्वार्थ के लिए विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करने संबंधी आरोप जैसा कि उपायुक्त धनबाद द्वारा गठित आरोप पत्र केमें प्रतिवेदित है प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। सेवानिवृत्त आइएएस श्री अरविंद कुमार को विभागीय संचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse