योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम एवं हर आंगन योग की थीम पर पलामू में मना अंतराष्ट्रीय योग दिवस

 

  • शिवाजी मैदान में योग, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, पलामू। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2023 के अवसर पर आज पलामू प्रमंडल मुख्यालय के मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह आदि ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। 

योग प्रशिक्षक पतंजलि योगपीठ के राजीव शरण ने सभी को इस वर्ष की थीम योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम एवं घरेलू थीम हर आंगन योग पर सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के साथ सामूहिक योगाभ्यास कराया। उन्होंने सामान्य योग के विभिन्न क्रियाओं को कराया। 

मंगला चरण वंदन के साथ शिथिलीकरण अभ्यास, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन,  कटि चालान, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध  उष्ट्रासन, उष्ट्रासन सहित योग के विभिन्न क्रियाओं को कराया। साथ ही योगाभ्यास करने की विधि, उसके फायदे एवं योगाभ्यास के विभिन्न क्रियाओं को करते समय बरती जाने वाली सावधानिओं की जानकारी दी। 

इसके अलावा प्राणायाम के विभिन्न क्रियाओं को कराते हुए प्रणायाम के दौरान शारीरिक स्थिति, प्राणायाम के अभ्यास विधि, लाभ एवं सावधानियों के बारे विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान ही योग प्रशिक्षक अपने मन को हमेशा संतुलित रखने एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प कराया।

मौके पर जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक कपिलदेव ठाकुर, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार, सुखराम बाबू सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया।

 साथ ही योग के महत्व को जाना और योग को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया। इधर, जिले के विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालय एवं‌ प्रखंड मुख्यालयों में संबंधित पदाधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse