500 फैमिली विमान खरीदेगी एयरलाइन कंपनी

 

  • इंडिगो ने दिया अब तक का सबसे बड़ा आर्डर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विमान खरीदने का अब तक का अपना सबसे बड़ा आॅर्डर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इंडिगो 500 नए एयरबस अ320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट खरीदने जा रही है। किसी भी भारतीय एयरलाइंस द्वारा एक साथ दिया जाने वाला ये सबसे बड़ा आर्डर है। इन विमानों की डिलिवरी 2020 से 2035 के बीच किए जाने की उम्मीद है। 

बता दें कि एविएशन सेक्टर में लगातार मांग बढ़ रही है। पिछले कुछ सालों में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। साल की शुरूआत में टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने भी एयरबस और बोइंग को सम्मिलित रूप से 470 विमानों की आपूर्ति का आर्डर दिया था। इंडिगो के बेड़े में फिलहाल 300 से अधिक विमान हैं। हालांकि, इसने पहले भी 480 विमानों के आर्डर दिये थे लेकिन अभी तक उनकी आपूर्ति नहीं हो पाई है।

इंडिगो ने बयान में कहा- वर्ष 2030 से लेकर 2035 की अवधि के लिए किए गए 500 अतिरिक्त विमानों के पक्के आर्डर के साथ ही एयरलाइन की आर्डरबुक में करीब 1,000 विमान हो चुके हैं जिनकी आपूर्ति अगले एक दशक में की जायेगी। इंडिगो के नए विमान आर्डर में ए320 नियो, ए321 नियो और ए321 एक्सएलआर विमान शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse