रांची-टाटा एनएच 33 के नेहालगाढ़ा पुल के पास सड़क दुर्घटना, एक महिला की मौत

 

टीम एबीएन, रांची। रांची-टाटा नेशनल हाइवे 33 स्थित दशम फॉल थाना क्षेत्र में नेहालगाढ़ा पुल के पास एक कार की चपेट में स्कूटी आने से स्कूटी सवार एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। 

दशम फॉल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि मृतक युवती कोमल टोप्पो (25 वर्ष) को एवं घायल युवक संदीप लकड़ा (28 वर्ष) स्कूटी चलाना सीखा रहा था। इसी बीच पटना से टाटा जा रहे कार की चपेट में आ गया। कार एक महिला चला रही थी। 

इस हादसे के बाद दशम फल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और घायल को इलाज के लिए उनके परिजनों को सूचित कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse