एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगभग सभी पार्टियों ने जोर लगाना लगभग शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मोत्सव को लेकर 53 किमी की पदयात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस राज्यस्तरीय कार्यक्रम कर लोगों को एकजुट करने में लग गयी है। कांग्रेस ने खूंटी में एलान कर दिया कि वो महागठबंधन के साथ रहेगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि जो लोग चार साल गायब रहे हैं, वो क्षेत्र में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो साल में मैं इतनी बार खूंटी आ चुका हूं कि मैं सबको पहचानने लगा हूं। हमें कोई चुनाव करने की जरूरत नहीं, हम जनता के बीच रहते हैं। जनता की सेवा कर रहे हैं और जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
वहीं राजेश ठाकुर ने चुनाव और सीटों के सवाल पर बताया कि जहां समझौता होता है वहां दावेदारी कमजोर लोग करते हैं। साझेदारी है तो वो दलों का गठबंधन है। जैसा पहले हुआ था विधानसभा चुनाव, वैसा ही लोकसभा चुनाव होगा और 14 सीटों पर महागठबंधन चुनाव लड़ेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse