टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/06/2023 दिन सोमवार को दौड़ेंगे हम, दौड़ेंगे आप, दौड़ेगा झारखंड के तहत सिल्ली विधानसभा के 48 पंचायत समेत झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र में लगातार दिनांक 11 फरवरी 2023 से दिनांक 19/06/2023 तक 129 दिनों तक खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति की मांग को लेकर सिल्ली के पूर्व विधायक सह केजेपी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो ने प्रतिदिन 21 किमी की दौड़ के साथ आज 2709 किमी की दूरी को दौड़ कर पूरा किया।
अमित महतो के साथ आज हजारों-हजार युवा राजधानी की सडकों पर दौड़ते नजर आये। दौड़ की शुरुआत बापू वाटिका मोराबादी से होकर कचहरी चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक, राजेन्द्र चौक, हिनू चौक होते हुए पुन: राजेन्द्र चौक, पुराना हाईकोर्ट होते हुए सदाबहार चौक से लेकर चुटिया जाकर समाप्त हुई।
कार्यक्रम समापन के उपरांत समापन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें अमित महतो ने कहा कि राज्य की मगरुर हेमंत सोरेन की सरकार इन 4 वर्षों में अबतक कोई भी स्पष्ट नियोजन नीति नहीं बना पायी है और न ही बनाने की कोई मंशा दिखाई देती है। उनकी गलत-गलत नीतियों के कारण आज खतियानधारी युवा हताश व निराश है क्योंकि यही युवाओं ने हेमंत सोरेन को सरकार में बैठाया और इन्हीं खतियानधारी युवाओं ठगने का काम कर रही है।
सरकार साथ ही अभी तक कोई नियुक्ति नहीं ले पायी है। सरकार, आज युवाओं में हेमंत सोरेन के खिलाफ काफी आक्रोश है। युवाओं ने खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति की मांग के नारों के साथ अमित महतो के साथ 21 किमी तक इस चिलचिलाती धूप में पूरा किया।
अमित महतो ने कहा कि मेरा सारा जीवन खतियानधारियों के लिए समर्पित है। दौड़ने वालों में रांची से सौमेन दत्ता, रामगढ़ से अनिकेत ओहदार सैकड़ों समर्थकों के साथ, ईचागढ़ से नित्यानंद महतो, आकाश महतो, गुमला से रोहित भगत सैकड़ों समर्थकों, रोहिताश्व चौधरी, बादल महतो, तमाड़ से दयमंती मुंडा, विशाल चौधरी, महेश महतो, कृष्णा महतो, बबलू महतो, कुंदन स्वांसी, बादल महतो, कैलाश प्रसाद, राकेश महतो, सचिन रमेश, दिनकर सिंह, दिनेश महतो इत्यादि हजारों लोग शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse