रांची : श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ 20 से

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी अंतर्गत एदलहातू के कैलाश विहार कॉलोनी (नियर रंजन सिंह फॉर्म हाउस) के महामृत्युंजय मंदिर में श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 20 जून से शुरू होगा। जिसमें अखिल ब्रह्मांड नायक परब्रह्म परमात्मा श्रीमन नारायण भगवान की करुणामयी कृपा बरसेगी। 

साथ ही जगवंद जगदाचार्य श्रीपति पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित तपोनिष्ठ विरक्त संत मानसहंस जाज्ञीक देव ऋषि श्रीमद 1008 श्री नारद स्वामी जी के सान्निध्य में महामृत्युंजय महादेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

महायज्ञ के दौरान 20 को कलश यात्रा, 21 को पंचांग और मंडप पूजन, 22 को नगर भ्रमण के बाद जलाधिवास, 23 को घृत्घिवास, 24 को पुष्पाधिवास, 25 को अन्नाधिवास, 26 को प्राण प्रतिष्ठा और 27 को पूर्णाहूति और महाभंडारा में प्रसाद वितरण के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा। 

इस आयोजन में यज्ञ कमेटी ने क्षेत्र के सभी लोगों को आमंत्रित कर तन-मन-धन से सहयोग की अपील की है। साथ ही किसी भी असुविधा में सहयोग के लिए 879799628, 8987461600, 9386736103, 9508470357, 9470313563 और 9431580127 पर संपर्क करने की अपील की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse