शॉट सर्किट से होटल में लगी आग, 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक

 

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। नेशनल हाइवे 23 पर बालीडीह थाना क्षेत्र के राजू सत्यम फूड प्लाजा में लगी भीषण आग में 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। अगलगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

बताते चलें कि आग लगने की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इधर होटल के मालिक राजू कुमार सिंह ने बताया कि करीब सुबह 4:30 से 5:00 के बीच में धुआं निकलने की खबर हमें मिली। बताया कि उस वक्त पूरा होटल आग की चपेट में आ गया था। 

इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी गयी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी के आने के पहले होटलकर्मी एवं आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। 

इधर, मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। घटना में एसी, फ्रिज, टेबल, कुर्सी, पंखा समेत कई उपकरण पूरी तरह से जल चुके हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse