टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी और लू चलने के बीच राज्य में घंटों लंबी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। राज्य की राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक सबसे ज्यादा था। शहर के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।
राजधानी के कोकर, हरमू, डोरंडा और अशोक नगर में लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कोकार के न्यू कालोनी इलाके में 12 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली नहीं रही। कालोनी के निवासी अमित महतो ने बताया- देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली गयी।
वह अंतत: दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आयी है। झारखंड में भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट किया है- इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सरकारी अस्पतालों में भर्ती लोगों को परेशानी हो रही है। रांची में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया- कल रात कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित थी।
कई जगहों से ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत की भी सूचना है। शुक्रवार दोपहर आपूर्ति बहाल कर ली गयी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कम से कम तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए लू चलने का रेड अलर्ट, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और शनिवार तक अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse