पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी: डॉ नीरा यादव

 

  • कैलाश राय में तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय कबड्डी एवं खो खो खेल कूद प्रतियोगिता शुरू 
  • खेल के प्रति रुचि दिखायें : प्रदेश सचिव 

टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 34 वां प्रांत स्तरीय कबड्डी एवं खो खो प्रतियोगिता शुरू हुई। विद्यालय मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक डॉ नीरा यादव, अखिल भारतीय पदाधिकारी ब्रह्मा जी राव, विद्या विकास समिति के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नारसरिया व प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।

 प्रतिस्पर्धा में शामिल प्रांत के 24 जिलों के विद्या मंदिर के लगभग 650 भैया बहन शामिल हुए। समारोह के पूर्व प्रतिस्पर्धा में शामिल अतिथियों को विद्यालय के भैया बहनों द्वारा आकर्षक बैंड की धुन पर समारोह स्थल तक ले जाया गया। समारोह का संचालन रांची विभाग के विभाग निरीक्षक फनींद्र कुमार झा ने किया। 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य विधायक नीरा यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा भैया बहनों के लिए पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद भी काफी जरूरी है ऐसे आयोजनों से छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। 

उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के भैया बहनों से खेल के प्रति अपना रुचि बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रदेश सचिव के अजय कुमार तिवारी ने कहा कि भैया बहन अपने बेहतर प्रदर्शन से क्षेत्रीय व अखिल भारत स्तर पर अपने अपने विद्यालय के साथ-साथ अपना भी नाम रौशन कर सकते हैं। 

मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष नंदराय, अरविंद चौधरी, सह सचिव सुषमा सुमन, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के  प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय सहित कई गणमान्य व विद्यालय आचार्यगण मौजूद थे। मौके पर विद्या विकास समिति के विभाग निरीक्षक, निर्णायक गण, संरक्षक आचार्य  और दीदीजी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse