एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नजमुल हुसैन शांतो (146, 124) के दो शतकों की बदौलत बंगलादेश ने शनिवार को एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 546 रन से रौंदकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बंगलादेश ने अफगानिस्तान के सामने 662 रन का लक्ष्य रखा था।
इसके जवाब में अफगानिस्तान मैच के चौथे दिन शनिवार को 115 रन पर आलआउट हो गयी। यह इस शताब्दी की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है। इससे पहले इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 675 रन से (1928) जबकि आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रन से (1934) हराया था। दिन की शुरुआत 45/2 से करने वाली अफगानिस्तान की हार बस औपचारिकता मात्र थी।
इबादत हुसैन (22/1) ने नासिर जमाल को आउट कर विकेटों के पतन की शुरुआत की, जबकि शोरिफुल इस्लाम ने लगातार ओवरों में अफसर जजई और बाहिर शाह को पवेलियन लौटाया। तीसरे दिन नाबाद पवेलियन लौटे रहमत शाह और करीम जन्नत को तस्कीन अहमद (37/4) ने आउट किया। रहमत 73 गेंद पर दो चौकों के साथ 30 रन बनाकर अफगानिस्तान के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
मेहदी हसन मिराज ने अमीर हमजा का विकेट निकाला, जबकि तस्कीन ने यमीन अहमदजई के रूप में अपना चौथा विकेट लिया। कोहनी में चोट लगने के कारण जहीर खान रिटायर हर्ट हुए और अफगानिस्तान की पारी 115 रन पर समाप्त हो गयी। इससे पूर्व, शांतो ने पहली पारी में शतक जड़कर बंगलादेश को 382 रन तक पहुंचाया था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 146 रन पर आलआउट हो गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse