असम : बाढ़ की चपेट में 34,000 लोग

 

  • बाढ़ से असम में हाहाकार, सिक्किम में भी 2,000 पर्यटक फंसे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कहर दूसरी ओर बाढ़ की आफत। बिपरजॉय ने जहां गुजरात में तबाही मचाने के लिए राजस्थान का रुख कर लिया है तो वहीं असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। असम के 7 जिलों में हालातं काफी गंभीर हैं। इनमें करीब 34 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित बताये जा रहे हैं। 

शुक्रवार को प्रभावित लोगों की संख्या 29 हजार थी। पिछले 24 घंटों 5 हजार लोग और इसकी चपेट में आ गये जिसके बाद कुल प्रभावितों की संख्या 34 हजार हो गयी है। इनमें तीन हजार तो केवल बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर जिले में हालात सबसे खराब हैं। यहां 22 गांव में 23 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

इसके अलावा बिस्वनाथ, दारंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, तमुलपुर और उदलगुरी जिले भी बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनके लिए खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा भारी बारिश ने भी यहां लगातार तबाही मचायी हुई। कई पेड़ टूट कर गिर गये हैं। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को हुई भारी बारिश के दौरान कई पेड़ कुछ घरों पर गिर गये जिससे घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच सिक्किम में भी भारी बारिश के चलते स्थिति काफी गंभीर है। यहां भारी बारिश और भुस्खलन के चलते कई रास्ते बंद हैं। ऐसे में यहां देश-विदेश के 2 हजार पर्यटक फंसे हुए हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन से चुंगथांग जाने वाली सड़क ब्लॉक हो गयी है जिससे यातायात बाधित हो गया है। इसके चलते 1975 भारतीय और 36 घरेलू पर्यटक फंसे हुए हैं। 36 विदेश पर्यटकों में से 23 बांग्लादेश, 10 अमेरिकी और तीन पर्यटक सिंगापोर से हैं। 

इसके अलावा कई गाड़िया भी फंसी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 345 कार और 11 मोटक बाइक नॉर्थ सिक्किम की अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse