अपराधियों ने बैंक से पैसे निकाल घर लौट रही महिला को लूटा

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के डोरंडा इलाके में बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही एक महिला से अपराधियों ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी बैंक से ही महिला का रेकी कर रहे थे और मौका देखते ही पैसे झपटकर फरार हो गये। 

महिला ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला वायलेट बाखला डोरंडा थाना क्षेत्र में ही स्थित स्टेट बैंक के डोरंडा शाखा से एक लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थी। 

जैसे ही महिला हिनू चौक के पास पहुंची, स्कूटी सवार दो लोगों ने महिला से पैसे भरा पर्स छीन लिया और फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई छिनतई के बाद महिला ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की और दोनों अपराधी तेज गति से फरार हो गये।

डोरंडा किंग की रहने वाली वायलेट बाखला पैसे लूटे जाने के बाद सीधे डोरंडा थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि वह अपने नये घर का निर्माण करवा रही है उसी के लिए वह डोरंडा के स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रही थी, तभी अपराधियों से पैसे लूट लिये।

लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए दो की संख्या में अपराधी बैंक से ही महिला की रेकी कर रहे थे। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। लूट के बाद वे दोनों एयरपोर्ट रोड की तरफ तेजी से फरार हो गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse