दुमका : ट्रक में लगने से लाखों का सामान खाक

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। दुमका-भागलपुर मार्ग के दुधानी चौक पर शुक्रवार देर रात एक पुआल लदे ट्रक में आग लग गई। देखते-देखते पूरा ट्रक और उसमें लोड पुआल धू-धूकर जल उठा। आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गये पर आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि कोई नजदीक जाकर आग बुझाने की कोशिश भी नहीं कर सका।

आग लगने की यह घटना इतनी विकराल थी कि लगभग दो घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप हो रहा। आग की चपेट में आने के डर से गुजरने वाले लोगों ने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। वहीं आग की ऊंची लपटों ने बिजली की तार को भी अपने चपेट में ले लिया, जिससे एहतिहात के तौर पर दुधानी क्षेत्र की बिजली काट दी गयी।

ट्रक में आग लगा देख लोगों ने फायर स्टेशन को खबर की, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची पर तब तक ट्रक और उस पर लोड सारा पुआल जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का अनुमान है कि ट्रक में पुआल काफी ऊंचाई तक लोड किया गया था। 

वहीं पुआल बिजली की तार की चपेट में आ गया होगा, जिससे यह घटना घटी। उल्लेखनीय है कि दुमका में 12 घंटे के अंतराल में आग लगने की यह दूसरी घटना घटी। शुक्रवार को दोपहर बाद स्थानीय बस पड़ाव में खड़ी एक बस में भी आग लग गयी थी, जिसमें बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। उसमें भी आग लगने के कारणों की अभी जांच ही हो रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse