कई साल बाद साथ दिखे धोनी और उनके बड़े भाई

 

  • कौन हैं एमएस धोनी के बड़े भाई? कई सालों बाद दोनों साथ में आये नजर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं खिताब खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन वापस लौट गए हैं। हाल में रांची से धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आयी है जिसमें वह सफेद दाढ़ी और कुछ चटकते कपड़ों आये। 

वहीं इस तस्वीरों में एमएस सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। बहुत सालों बाद धोनी और उनके भाई की एक साथ तस्वीरें सामने आयी है।

ऐसे तो फैंस धोनी के हर चीज के बारे में जानकारी रखते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को एमएस धोनी बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारें में पता हैं। इन दोनों की रिश्तों को चर्चा बहुत ही कम होती है।

दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी की बायोपिक में इनके भाई नरेंद्र धोनी का कोई जिक्र नहीं था। अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपने होम टाउन रांची में कुछ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। वहीं खास बात यह है कि इस तस्वीर में उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। नरेंद्र धोनी एमएस धोनी से काफी बड़े हैं। 

धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी एक नेता भी हैं। वह 2013 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन सपा में शामिल होने से पहले वह भाजपा का हिस्सा था। 

नरेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं और वह उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में भी कुछ समय बिताते हैं। नरेंद्र धोनी एक आम आदमी का जीवन जीते हैं। उनके बारे में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse