नीट-2023 की परीक्षा ब्रदर्स एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रदर्स एकेडमी से ढेर सारे छात्रों ने नीट 2023 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। सामान्य वर्ग से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्र रहे, समर्थ (स्कोर 660/720), सक्षम (स्कोर 660/720), एस धनरेश (स्कोर 635/720), एवम अन्य रहे।

नीट 2023 में ब्रदर्स एकेडमी के छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। नीट 2023 में हमारे छात्रों की सफलता 95% रही। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के सारगर्भित मार्गदर्शन, अपने माता-पिता के अनुशासन और समस्त परिवार जनों के आशीर्वाद व सहयोग को दिया। 

समर्थ श्रेयस और सक्षम श्रेयस का मानना है कि एक औसत छात्र भी अपने दृढ़ संकल्प, आत्मबल, धैर्य और सघन परिश्रम के बल पर अपना एमबीबीएस करने का सपना साकार कर सकता है।

संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेंदु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने एकेडमी का गौरव बढ़ाया है। कई छात्रों ने विषम परिस्थितियों से जूझते हुए अपनी सफलता की गाथा लिख कर एक मिसाल कायम की है। 

सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है। निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगे की जीवनयात्रा की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी इनकी सफलता का श्रेय छात्रों के अथक परिश्रम और ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों को देते हुए कहा कि संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण से बच्चों की क्षमता में बहुत इजाफा हुआ।

आशा है गत वर्ष की तरह इस बार भी आप हमारे छात्रों की सफलता की गाथा को अपने समाचार पत्र में यथोचित स्थान दे कर समाज को प्रेरित करेंगे। उक्त जानकारी ब्रदर्स एकेडमी के निदेशक पारस कुमार अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse