एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू कश्मीर में देर रात एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 2:20 बजे कटरा में धरती हिली।
रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गयी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गये।
भूंकप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में महसूस किये गये। एनसीएस ने बताया कि अपराह्न एक बजकर 33 मिनट पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र छह किलोमीटर की गहराई में था।
अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में दो बच्चों सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse