टीम एबीएन, रांची। पुलिस ने बिट्टू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बिट्टू की हत्या के पीछे का कारण वर्चस्व कायम करना बताया जा रहा है।
जेल में बंद अपराधी राज वर्मा के निर्देश पर उसके गुर्गों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पूरी रणनीति तैयार कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि 6 जून को एदलहातू के पास बिट्टू खान की हत्या गोली मार कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जिसमें छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो हथियार भी बरामद किये गये। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि दो बाइक पर चार अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए आये थे। इसके अलावा दो अन्य लोग कुछ आगे से रेकी कर रहे थे। इसमें और भी लोग शामिल हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
एसएसपी ने बताया कि पूर्व में कालू लंबा हत्याकांड में बिट्टू की संलिप्तता थी। इस हत्या के पीछे का कारण वर्चस्व कायम करना है। उन्होंने बताया कि बिट्टू की हत्या की साजिश में पहले से जेल में बंद अपराधी भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीन अपराधी ऐसे हैं जिनके खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse