अभिषेक बच्चन के साथ गाना पर नोरा फतेही ने किया डांस

 

एबीएन डेस्क। नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ सुपरहिट गाना कजरा रे पर डांस किया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पर सुपरहिट गाना कजरा रे फिल्माया गया था। 

बंटी और बबली का यह गाना आज भी पार्टियों और शादियों का हिस्सा रहता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन कजरा रे गाने पर नोरा फतेही के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की है।

 नोरा ने ब्लैक बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही ने यह डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा और अभिषेक बच्चन कई अन्य लोगों के साथ पार्टी में झूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही निर्देशक रेमो डिसूजा के एक डांस प्रोजेक्ट में साथ नजर आयेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse