रांची : पानी के लिए रात-रात भर रतजगा कर रहे हिंदपीढ़ी के लोग

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी का इलाका जो शहर के बीचोंबीच है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में रह रहे लोगों को पीने के पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है, फिर भी पानी नहीं मिल रहा है। हालांकि सरकार लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, इसके लिए हर घर नल जल योजना भी चलायी जा रही है। 

लेकिन हिंदपीढ़ी के इलाके में लोगों को अभी भी पीने के पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। यहां लोग रोज-रोज रात 2 बजे से पानी के लिए लाये लगना शुरू करते हैं। इस लाइन में न सिर्फ पुरुष रहते बल्कि काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े भी अपने-अपने घरों से बर्तन लेकर पहुंचते हैं।

 रांची नगर निगम टैंकर सप्लाई की तैयारी भी गर्मी आने से पहले ही नहीं कर पाया जिससे यहां के लोगों में पानी के लिए कोहराम मचा हुआ है।

मोहम्मद नदीम मुन्ना वार्ड 43 के पार्षद  प्रत्याशी और समाजसेवी ने हिंदपीड़ी में पानी के किल्लत को देख कर पानी का इंतजाम करवाया। वह डोरंडा में रह कर हिंदपीड़ी के लोगों को सेवा दे रहे।उन्होंने कहा कि मैंने कल एक न्यूज चैनल पर वीडियो देखा जिसमें बूढ़ी महिला रो रही है। पानी के चलते मुझसे रहा नहीं गया और मैंने हिंदपीढ़ी में पानी का टैंकर भेज दिया। मैं हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तैयार हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse