टीम एबीएन, कोडरमा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को कोडरमा के दौरे पर आयेंगे। वे यहां मरकच्चो के स्वावलंबी गांव अरकोसा गांव का जायजा लेंगे। इसके पूर्व राज्यपाल कोडरमा सदर अस्पताल में पहुंच कर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल भी देखेंगे।
वहीं कोडरमा में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जायजा भी लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे सड़क मार्ग से चतरा से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचेंगे। वहीं वे बालिका उच्च विद्यालय का भी जायजा लेंगे।
यहां से सड़क मार्ग से 3.40 बजे मरकच्चो के अरकोसा गांव पहुंच कर ग्रामीणों द्वारा स्वावलंबन की दिशा में किये जा रहे कार्यों का जायजा लेंगे। इस गांव को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है़ गांव के लोगों ने डीसी आदित्य रंजन के प्रयास से पिछले एक वर्ष में काफी काम किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse