टीम एबीएन, लोहरदगा। रविदास विकास मंच के जिला अध्यक्ष चुन्नी राम का आकस्मिक निधन सोमवार की शाम 5 बजे उनके आवास ओपा में हो गया। लगभग 80 वर्षीय मृदुभाषी चुन्नी राम प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपना संपूर्ण जीवन समाज के नाम कर दिये।
इनके निधन पर समाज ने शोक संवेदना प्रेषित करते हुए कहा है की ईश्वर उनके परिवार वालों को सहनशक्ति प्रदान करे एवं दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दे।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष रामचरण राम, सचिव बुधन राम, अरुण राम, राजमोहन राम, रमेश राम, रघुवीर राम, संतन राम, विश्वनारायण राम, रामजतन राम, संतोष राम, महेंद्र राम, गौतम राम, अनिल राम, संतकुंवर राम, विनोद राम, लखन राम, लक्ष्मण राम इत्यादि शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse