एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फारवर्ड लुसियानो रोड्रिग्ज के अंतिम समय में किये गये एकमात्र गोल की मदद से उरुग्वे ने रविवार को यहां इटली को 1-0 से हरा कर अपना पहला अंडर-20 फीफा विश्व कप खिताब जीत लिया।
रोमाचंक मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड हमले किये। मगर रक्षापंक्ति ने उसे विफल कर दिया। जिससे पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में घड़ी की सुइयां तेजी से फिसल रही थी मगर उरग्वे के तेज तर्राक फारवर्ड खिलाडी रोड्रिग्ज ने 86वें मिनट में हेडर से गोल दागा और यूरोपीय टीमों की लगातार चार जीत का क्रम तोड़ते हुए अपनी टीम के सिर जीत का सेहरा बांध दिया।
जीत से अभिभूत उरुग्वे के लिवरपूल मोंटेवीडियो के लिए फुटबॉल खेलने वाले रोड्रिगेज (19) ने कहा- हम विश्व चैंपियन हैं। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है। वास्तव में यह खुशी से पागल करने वाला पल है। यह परम आनंद की अनुभूति कराने वाला लम्हा है जिसे मैं हमेशा याद रखना पसंद करूंगा।
हमारी टीम बेहतर थी और जीत की हकदार थी। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपने प्रशिक्षण सत्र और मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया, और अंत में हमने जीत हासिल की। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में ला प्लाटा के डिएगो माराडोना स्टेडियम में 40 हजार से अधिक दर्शकों ने फाइनल देखा।
स्टेडियम में मौजूद लोगों में फीफा के अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो और दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख अलेजांद्रो डोमिंग्वेज शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse