रांची : मोरहाबादी मैदान में मिला शव, गला घोंट कर हत्या की आशंका

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी ग्राउंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गले पर निशान है ऐसा लगता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है।

मोरहाबादी मैदान स्थित म्यूजियम के ठीक सामने एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, उसके गले में गमछा लपेटा हुआ है, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी गमछा से ही गला दबाकर हत्या की गयी है।

मोरहाबादी मैदान के दुकानदारों ने मामले की जानकारी लालपुर पुलिस को दी, जिसके बाद आनन-फानन में सिटी डीएसपी दीपक कुमार और लालपुर थाना प्रभारी ममता मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन उसे कोई पहचान नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति के गले में गमछा लपेटा हुआ है। ऐसा लगता है कि आपसी रंजिश के बाद गला घोट कर हत्या की गयी है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले की तफ्तीश के लिए रांची पुलिस के द्वारा मोरहाबादी मैदान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी चेक करवाया गया है। हालांकि उसमें पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। घटनास्थल पर कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse