पटना से कोडरमा पहुंचा वंदे भारत एक्सप्रेस, हजारीबाग होते हुए रांची के लिए रवाना

 

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा रहे मौजूद

टीम एबीएन, रांची। पटना से रांची के बीच सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन हो रहा है। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस कोडरमा पहुंचा। वहां से हजारीबाग होते हुए रांची के लिए रवाना हो चुका है। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा कोडरमा जंक्शन पर मौजूद रहे और हरी झंडी दिखायी।

बताते चलें कि वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। ट्रेन के ट्रायल की तारीख की घोषणा कर दी गयी है। इस ट्रेन का ट्रायल आज यानी 12 जून को किया जायेगा। यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी। पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में ठहराव दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse