पलामू : दुकानदार की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में शोक

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। लेस्लीगंज बाजार में फास्टफूड दुकानदार छोटू उर्फ ननकू की रविवार रात करीब 12 बजे गोली मार दी गयी। आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक छोटू उर्फ ननकू लेस्लीगंज बाजार में अपनी दुकान लगाता था। रविवार रात जब वह दुकान बंद कर वहीं सो रहा था तो इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse