एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में दो बाल कैदी फरार हो गये हैं। शनिवार शाम को दोनों दीवार कूदकर वहां से भाग निकले हैं लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उन दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
बोकारो में बाल कैदी फरार होने की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मियों और सुरक्षा गार्ड्स की लापरवाही का फायदा उठाया। उन्होंने दीवार से टेबल लगाकर सुधार गृह की दीवार को फांद कर बाहर आ गये और वहां से फरार हो गये।
सुधार गृह में थे मात्र दो ही बाल कैदी
बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह में दो ही बाल कैदी थे, जिन्हें दुग्दा थाना से शुक्रवार शाम को यहां भेजा गया था। ये दोनों इचाक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इस मामले में बाल सुधार गृह के शारीरिक अनुवेसक बालमुकुंद प्रजापति ने बताया कि शनिवार शाम के वक्त वो दोनों बच्चे यहां से फरार हुए हैं, क्योंकि इससे पूर्व एक भी बाल कैदी इस सुधार गृह में मौजूद नहीं थे। जिसकी वजह से यहां की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स और कर्मचारी थोड़ी सुस्ती बरत रहे थे। उन बाल कैदियों ने उनकी इसी कोताही का फायदा उठाया और यहां से भाग निकले।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse