एबीएन सोशल डेस्क। आयुष विभाग के निदेशक डॉक्टर फजलुर शमी ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्यनजर सात दिवसीय योग का काउंटडाउन 15 जून से राज्य योग केंद्र रांची में शुरू होगा जो 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समाप्त होगा।
उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के सभी वैलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से योग प्रशिक्षक की सेवा ली जा रही है। हर गांव - आंगन तक योग को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आज राज्य योग केंद्र मे योगाभ्यास के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
इस अवसर पर रांची जिला आयुष पदाधिकारी डॉ सच्चिदानंद सिंह एवं राज्य योग केंद्र प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।
विशेष सत्र में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी।
15 जून 2023
16 जून 2023
17 जून 2023
18 जून 2023
19 जून 2023
20 जून 2023
21 जून 2023
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse