टीम एबीएन । विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 280 रन बनाने की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया इसके साथ ही तीनों फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई है।
एक बार फिर वही हुआ जो दो साल पहले लंदन से करीब 130 किलोमीटर दूर साउथैंप्टन में हुआ था। लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम का इस बार भी वही हश्र हुआ जो 2021 में हुआ था। एक बार फिर टीम इंडिया को अपने दिग्गज बल्लेबाजों की नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल के आखिरी दिन टीम इंडिया सिर्फ 234 रन पर ढेर हो गई और 209 रनों से मैच के साथ खिताब भी हार गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बन गई। ओवल में फाइनल के पहले दो दिन जिस तरह से टीम इंडिया का प्रदर्शन था, उसके बाद से ही इस नतीजे की आशंका थी। फिर भी टीम इंडिया ने अगले दो दिन में दमदार वापसी कर मुकाबले में अपनी उम्मीदों को बनाए रखा। भारतीय टीम 444 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और आखिरी दिन उसे 280 रन बनाने थे। हाथ में सिर्फ 7 विकेट थे। आखिरकार सिर्फ एक सेशन में भारत के सातों विकेट गिर गए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse