फ्रिज में रखने के बाद भी आखिर क्यों फट जाता है दूध

 

  • कहां ये सबसे ज्यादा सुरक्षित, वैज्ञानिकों ने खोला राज

एबीएन नॉलेज डेस्क। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दूध की उम्र को लम्बे समय तक बरकरार चाहते हैं तो फ्रिज में इसकी सही लोकेशन को चुनें। दूध को फटने से बचाने के लिए सिर्फ फ्रिज में रखना ही काफी नहीं। उसे सही जगह पर रखना जरूरी है। ऐसा करके उसे लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

विशेषज्ञों की एक टीम का कहना है कि दूध को लम्बे समय तक बचाने के लिए आमतौर पर लोग इसे दरवाजे की तरफ रखते हैं, लेकिन यह इसकी सही लोकेशन नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करके दूध की उम्र को हम कम कर देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर दूध को फटने से बचाना चाहते हैं तो उसे फ्रिज के मुख्य हिस्से में रखें, न कि दरवाजे वाले हिस्से में क्योंकि यह फ्रिज का सबसे कम ठंडा हिस्सा होता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के फूड पॉलिसी के रीडर डॉ क्रिश्चियन रेनॉड्स कहते हैं, दूध खराब होने जाने वाली चीज है। इसलिए यह सबसे जरूरी बात है कि इसे फ्रिज के किस हिस्से में स्टोर करें और वहां का तापमान कितना हो। इस रिसर्च प्रोजेक्ट से जुड़े डॉ रेनॉल्ड्स कहते हैं, हमारे पास हाउसहोल्ड स्टीमुलेशन मॉडल है जो पिछले 6 साल से इस बात पर नजर रख रहा है कि लोग कैसे दूध का इस्तेमाल करते हैं। 

वह कहते हैं, फ्रिज का तापमान 0 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। इतने तापमान के बीच ऐसी चीजों को सुरक्षित रखा जा सकता है। अगर तापमान 5 डिग्री से नीचे रहता है तो दूध की लाइफ एक दिन अधिक बढ़ायी जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीज और दूध जैसी चीजों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसे डोर वाले हिस्से में अंदर की तरफ न रखें ताकि इसे से कम से कम तापमान मिले और खराब न हो। 

ब्रिटेन में ऐसा देखा गया है कि लोग इसे फ्रिज के तापमान को मेंटेन नहीं रखते। ऐसे में यह ध्यान रखना चाहिए कि फ्रिज में किस चीज के लिए कितना तापमान मेंटेन रखना चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं, यह नियम सिर्फ दूध के बारे में ही नहीं है बल्कि दूसरे डेयरी प्रोडक्ट के लिए है। चीज, दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट को फ्रिज के सबसे गहरे हिस्से में स्टोर किया जाना चाहिए।

लेकिन आमतौर पर ऐसा नहीं होता क्योंकि दूध के पैकेट पर एक्सपायरी डेट तक नहीं उबालते और फ्रिज में रखना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें पर्याप्त तापमान नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए। नतीजा फ्रिज में रखने के बाद भी कई बार दूध के फटने का खतरा रहता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse