टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में बन रहे कांटोटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने की पूरी कोशिश हो रही। आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी चाहता है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाये।
इसी कड़ी में रांची डीसी राहुल सिन्हा ने आज कांटोटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी राहुल सिन्हा ने निर्माण कार्य के लेकर कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए निर्माण का काम समय से पहले कर लिया जायेगा।
उम्मीद की जा रही है कि अगले एक से डेढ़ साल में कांटोटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, इन तीनों प्रोजेक्ट को पूरा कर सरकार के हवाले कर दिया जायेगा। इसके साथ ही राजधानी के ट्रैफिक की दशा और दिशा दोनों बदल जायेगी। कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा करने का समय दिया गया है, लेकिन जुडको ने इसी साल दिसंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है।
वहीं, पथ निर्माण विभाग और एलएंडटी कंपनी का दावा है कि सिरमटोली-फ्लाइओवर को भी अक्टूबर 2023 में पूरा करा लिया जायेगा। वहीं रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को अगले साल तक पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इधर, सिरमटोली और कांटाटोली के फ्लाईओवर आपस में जोड़े जाने की भी सूचना है।
दोनों को आपस में जोड़ने के लिए पथ निर्माण विभाग ने डिजाइन तैयार कर लिया है। अब उस अनुरूप डीपीआर तैयार कराया जायेगा। यह फ्लाईओवर पटेल चौक से शुरू होगा। सिरमटोली चौक के पास फ्लाईओवर से उतरने और चढ़ने दोनों के लिए रैंप तैयार किया जायेगा।
फ्लाईओवर का एक रैंप रेलवे स्टेशन की ओर और दूसरा रैंप क्लब रोड की ओर जायेगा। राहगीर फ्लाईओवर से उतर कर इन मार्गों की ओर जा सकेंगे। वहीं, इन मार्गों से आने वाले वाहन भी फ्लाईओवर पर चढ़ सकेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse