टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 80 विद्यालयों के नाम को बदलने का फैसला किया था और इन विद्यालयों का नाम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रखा गया। लोहरदगा के नदिया हिंदू हाई स्कूल का नाम सहित राज्य के अन्य जगहों में भी विद्यालयों के नामों में परिवर्तन किए जाने पर लोगों में जना आक्रोश था।
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों के नाम बदलने के फैसले पर घोर निंदा करते हुए इसे बिल्कुल गलत एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय एवं प्रवक्ता संजय सररफ ने आज लोहरदगा में नदिया हिंदू हाई विद्यालय का नाम बदले जाने के फैसले पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन प्रेषित कर नाम को संशोधित करने की मांग की थी।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया था कि नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोहरदगा में नदिया हिंदू उच्च विद्यालय का नाम बदले जाने के फैसले से सभी अभिभावकों एवं आम जनताओं में काफी रोष व्याप्त है।
लोहरदगा में स्थित नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की स्थापना आजादी से पहले सन् 1931 में की गयी थी। स्कूल की स्थापना घनश्याम दास बिड़ला और स्थानीय लोगों ने मिलकर की थी। इस विद्यालय में स्थापना समय से ही हिंदू-मुस्लिम एवं सभी धर्मों के लोग एक साथ आपसी भाईचारे एवं बिना किसी भेदभाव के साथ पढ़ते हैं। तब से इस विद्यालय का नाम नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय रहा है।
उन्होंने कहा था कि तत्कालीन बिहार सरकार ने जब स्कूल का अधिग्रहण कर इसे सरकारी विद्यालय के रूप में मान्यता दी तो नाम नहीं बदलने की शर्त पर ही विद्यालय को स्थानीय लोगों ने सरकार को सौंपा था, इस विद्यालय से पुरातन विद्यार्थियों की भावनाएं भी इससे भावनात्मक यादें भी जुड़ी है।
ऐसे में इस उच्च विद्यालय का पुराना नाम हटाकर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय किया जाने से लोगों में काफी नाराजगी है। आपसे आग्रह है कि इस विद्यालय का नाम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया की जगह नदिया हिंदू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय करने की कृपा की जाये। वहीं, झारखंड सरकार ने त्रुटियों में सुधार करते हुए लोहरदगा के नदिया हिंदू उच्च विद्यालय अब नदिया हिंदू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से जाना जायेगा।
इसके अलावे अन्य 7 विद्यालयों के नामों में भी आंशिक संशोधन किया गया है। विद्यालयों के नामों पर संशोधन किये जाने पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse