राज्य के सभी शहरों की नाले नालियों की अभियान चलाकर सफाई करायें : सचिव

 

  • पीएमएवाई के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें, कार्य पद्धति में बदलाव लायें
  • 15वें वित्त आयोग के कार्यों के लिए कार्यादेश जारी कर मानसून बाद काम शुरू करायी जाये
  • शहरी पेयजलापूर्ति योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि 10 दिन में नाले नालियो की तलहटी से सफाई करायी जाये। श्री चौबे ने कहा कि बरसात शुरू होने वाली है। नाले नालिया जाम ना हो।

सचिव ने नगर विकास एवं आवास विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी स्थित जुपमी के सभागार में 7 जून को आयोजित की गयी। सचिव ने निकायों को निर्देश दिया की अभियान चलाकर 10 दिनों में नालो की सफाई हर हाल में करा दी जाये। उन्होंने कहा की नालो का कचड़ा बरसात में सड़क पर नहीं फैलने पाये।

श्री चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति  पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा की कार्य पद्धति में बदलाव लायी जाये। टीम गठित कर लाभुकों से आवेदन लिये जाये। इसके लिए बैठक कर समन्वय स्थापित किया जाये। रांची में आवासों की कमी नहीं होने दी जायेगी। लगभग 10000 लोगों के लिए आवास बनाया जायेगा। 50  प्रतिशत से कम आवास बनवाने वाले निकायों को काम में तेजी लाने का निर्दश दिया।

सचिव ने 15 वे वित्त आयोग के तहत शहरो में बनने वाले तालाब, पार्क और वेंडर मार्केट के लिए डीपीआर बनाने के काम में तेजी लेन का निर्देश दिया, उन्होंने कहा की इस कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। अमृत योजना के तहत सचिव ने निर्देश दिया कि जहां  टेंडर निष्पादित हो गया है। वहां कार्यादेश दे दिया जाये लेकिन काम मानसून के बाद शुरू कराया जाये। 

इसके आलावा सचिव ने जुडको के अधिकारियों को पेयजलापूर्ति योजनाओ को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया। काटाटोली फ्लाईओवर के काम को जल्द पूरा कराने के लिए कहा। सुडा निदेशक श्री अमित कुमार ने राज्य में चल रही नगर विकास की योजनाओ को गुणवत्तापूर्वक काम कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की मुख्यालय नगर निकायों को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। अमृत योजना का काम शिफ्ट वाईज करायी जाये।

बैठक में डीएमए निदेशक, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शशि रंजन, जुडको के परियोजना निदेशक प्रशासन श्री अरविन्द मिश्र, परियोजना निदेशक पेयजलापूर्ति श्री रणवीर सिंह, नगर निगमों के नगर आयुक्त तथा निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse