एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रेलवे अगले तीन हफ्ते में बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार है। मंगलवार को पटना रेलवे जंक्शन पर इसके सात डिब्बे पहुंचने के बाद अगले दो दिनों में ट्रेन का ट्रायल रन शुरू होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पटना जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन को राजेंद्र नगर टर्मिनल के कोच कॉम्प्लेक्स में लाया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन की विशेष रूप से आईएफसी चेन्नई के सीनियर इंजीनियर की ओर से निगरानी की जायेगी। पटना-रांची रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस कब शुरू होगी, इसकी तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की सही तारीख इस महीने तक घोषिट किये जाने की संभावना है।
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित रूट को भी जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफ राहत मिलेगी और समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे।
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित रूट को भी जल्द ही अंतिम रूप दिये जाने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय पटना, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, बीआईटी मेसरा, ततीसिलवाई, रांची मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बना रहा है, जो लगभग 378 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक, हाई-स्पीड ट्रेन छह से सात घंटे में यात्रा को कवर करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse