वाईएमसीए रांची ने कांटा टोली में मनाया वाईएमसीए डे

 

टीम एबीएन, रांची। वाई एम सी ए रांची के तत्वावधान में आज दिनांक 06 जून 2023 मंगलवार को वाई एम सी ए डे कांटाटोली वाई एम सी ए के प्रागंण में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर मेजर अजय कुमार बखला थे। इन्होंने बच्चों में बढ़ते मोबाइल की बुरी लत, कम उम्र में नशा करने की लत के प्रति चिंता जताई तथा इनसे बचने के उपायों को बताते हुए बच्चों को पढ़ाई तथा खेल कूद करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 इस अवसर पर रांची वाई एम सी ए के 8 सामुदायिक विकास केंद्रों के 300 बच्चें भिन्न भिन्न कार्यक्रम में भाग लिए। इन सभी बच्चों के लिए मेंढक रेस, स्पून रेस, मैथ रेस, बलून रेस, मैंगो रेस, ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन, टग ऑफ वार जैसे प्रतियोगिताएं रखी गई थी। प्रथम, द्वितीया और तृतीया स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को वाई.एम.सी.ए के महासचिव श्री चोन्हास कुजूर जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

महासचिव ने अपने संदेश में कहा कि रांची वाई.एम.सी.ए की स्थापना 6 जून 1969 को हुई थी। इस संस्था का उद्देश्य रांची शहर के तंग बस्ती, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले युवा लड़के लड़कियों को शिक्षित करना , उनके अधिकार और कर्तव्य को बताना, उन्हे समाज के समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा विपरीत परिस्थितियों में भी उसका समाधान करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज में एक अच्छा पहचान देना है।

 इसलिए आज के दिन वाई.एम.सी.ए डे मनाया जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वाई.एम.सी.ए. यूनी-वाई के युवा लड़के लड़कियों के साथ साथ वाई.एम.सी.ए के वरीय सचिव, सचिव, समाज सेवक, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एक टीम के रूप में भाग लेते हुए इस प्रोग्राम में अपनी भागीदारी दी।

 इस मौके पर वाई.एम.सी. ए. सामुदायिक केंद्रों के चेयरमैन डॉक्टर ए. यू.हंस जी ने अपनी उपस्तिथि जाहिर करते हुए कहा कि वाई. एम.सी. ए. डे के इस सुंदर अवसर को बच्चों के साथ मनाना वास्तव में इस दिन को गौरवान्वित करना है। क्योंकि इस देश का भविष्य ये बच्चें ही है जिनके कंधों पर इस देश की बागडोर होगी। इस लिए खेल कूद के माध्यम से बच्चों को अपने कंधे मजबूत करना एक अच्छा व्यायाम है। 

खेल कूद कार्यक्रम में सभी बच्चों के लिए नास्ते तथा दोपहर को मध्य भोजन की व्यवस्था वाई.एम.सी.ए. के द्वारा की गई। वाई.एम.सी.ए. डे के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वाई.एम.सी.ए सामुदायिक केंद्रों के सभी शिक्षकगण,स्वास्थ्य सेविका तथा अन्य स्टाफ की संपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन वाईएमसीए के सचिव श्री आशीष टोपनो जी के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव सौरभ मुर्मू जी ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse