टीम एबीएन, रांची। मंगलवार की शाम रांची का बरियातू थाना क्षेत्र गैंगवार की वारदात से दहल गया। ताबडतोड़ फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके के लोग सकते में हैं। मौके से पुलिस ने छह खोखे भी बरामद किये हैं। वहीं इस वारदात को लेकर मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं तो एफएसएल की टीम भी पहुंची हुई है।
रांची के एदलहातु में सरेशाम गोलीबारी की वारदात हुई जिसमें बिट्टू खान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू खान एदलहातु के टोंटे चौक के पास स्थित सरना स्थल के पास खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बिट्टू खान को चार से पांच गोलियां मारी गयी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
गोलीबारी की सूचना पाकर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। शहर से बाहर जाने वाले रास्तों को सील कर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी एस जैन ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास है और छह महीने पहले ही वो जेल से छूटकर बाहर आया था।
आरोपी का कालू लामा की हत्या में भी नाम था और आशंका जाहिर की जा रही है कि लामा की मौत का ही बदला लेने के लिए बीड़ी गिरोह के लोगों ने उसकी हत्या की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse