टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष और सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को रांची में आयोजित की गयी है। यह बैठक सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास (इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के बगल), रांची में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
बैठक के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड की ओर से समिति के अध्यक्ष सहित विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी सदस्य और आमंत्रित सदस्यों को आज सूचना दी गयी है। बैठक में सभी से सम्मिलित होने की अपील भी की गयी है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2022 को झारखंड राज्य समन्वय समिति के संबंध में सरकार (मंत्रिमंडल सचिवालय) के स्तर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें शामिल किए गए सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्षों का है।
वहीं समिति में झामुमो और कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता को भी शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विधायक सरफराज अहमद को मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के फागु बेसरा, बिनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse