अवैध खनन : ईडी ने की कई जगहों पर की छापेमारी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई में तेजी आई है। ईडी ने साहिबगंज में 1000 करोड़ के खनन घोटाले में दाहू यादव, उसके भाई सुनील यादव और बेटे राहुल यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। रविवार देर शाम करमापहाड़ और आसपास की पहाड़ियों पर यह छापेमारी की गयी। छापेमारी में 4 थानों की पुलिस शामिल थी। 

साहिबगंज में हुए अवैध खनन और मनी लाउड्रिंग के आरोपियों में से एक दाहू यादव ईडी के मोस्ट वांटेड आरोपी के लिस्ट में शामिल है। दाहू यादव पूछताछ के लिए 18 जुलाई, 2022 को हाजिर हुआ था, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा है। उसके घर पर कुर्की-जब्ती तक की जा चुकी है। बावजूद इसके दाहू यादव अभी भी ईडी और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कौन है दाहू यादव?

  • दाहू यादव 1000 करोड़ अवैध खनन मामले में मुख्य आरोपी
  • दाहू यादव महीनों से झारखंड पुलिस की नजर में फरार है
  • गैंग्स ऑफ साहिबगंज का नामी अपराधी है दाहू यादव
  • दाहू यादव को पंकज मिश्रा का खास सहयोगी बताया जाता है
  • अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा बीते साल 19 जुलाई को हुए थे गिरफ्तार
  • दाहू यादव के खिलाफ बहुत पहले से वारंट जारी है

क्या है अवैध खनन घोटाला?

  • 8 जुलाई 2022 को ईडी ने पहली बार अवैध खनन मामले में छापेमारी की
  • सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी हुई
  • मिश्रा के आवास पर 5 करोड़ से ज्यादा कैश, अहम दस्तावेज बरामद हुए
  • पंकज के साथ अन्य आरोपियों के खातों से 11 करोड़ से ज्यादा रूपए मिले
  • 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया
  • पंकज की गिरफ्तारी के बाद ED ने 1000 करोड़ के अवैध खनन की पुष्टि की
  • पंकज के ही आवास पर सीएम के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक मिला
  • इसके बाद सीएम के एक और करीबी प्रेम प्रकाश के घर छापेमारी हुई
  • प्रेम प्रकाश के आवास से अहम दस्तावेज, एके-47 राइफल बरामद हुआ
  • अवैध खनन मामले में दाहू यादव और बच्चू यादव जैसे नाम भी सामने आये
  • झारखंड में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई
    पटना, कोलकाता, रांची, धनबाद और हजारीबाग में रेड
  • धनबाद में 5 लोगों के ठिकानों पर हो रही है छापेमारी
  • धनबाद में जगनारायण सिंह के ठिकानों पर दबिश
  • पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह के घर पर छापेमारी
  • सुरेंद्र जिंदल के घर और ऑफिस पर ED का छापा
  • हजारीबाग में बालू कारोबारी संजय सिंह के ठिकानों पर रेड
  • कागजातों को खंगाल रही है ED की 5 सदस्यीय टीम
  • बालू कारोबारी संजय सिंह के पार्टनर हैं जगनारायण सिंह 
  • सैंड माइनिंग से जुड़े केस में हो रही छापेमारी
  • धनबाद- अलोकिक ग्रुप के मालिक के घर पर रेड
  • ईडी ने अलोकिक ग्रुप के मालिक के घर पर की रेड
  • धनबाद के मेमको मोड़ में है आवास और ऑफिस
    अलोकिक ग्रुप के मालिक है रितेश शर्मा 
  • हजारीबाग : बालू कारोबारी संजय सिंह के आवास पर रेड जारी
  • मिशन रोड स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी जारी
  • कागजातों को खंगालने में जुटी पांच सदस्यीय टीम

हजारीबाग में फिर एक बार ईडी की छापोमारी देखने को मिली है। बालू कारोबारी संजय सिंह के मिशन रोड स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है। पांच सदस्यीय टीम कागजातों को खंगाल रही है। आपको बता दें कि संजय सिंह के पार्टनर जगनारायण सिंह के ठिकानों पर भी धनबाद में ईडी की रेड चल रही है। मामला बिहार के औरंगाबाद में सैंड माइनिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse