पर्यावरण दिवस पर लें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प : कृषि मंत्री

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री बादल ने कहा कि आम लोग अपने दैनिक कार्यों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य दें और लोगों को प्रेरित भी करें।

बादल ने सोमवार को कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों और उपायों को लागू कर, हमें स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ाना है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। बादल आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं सेन्टर फॉर एनर्जी एवं एनवायरोमेंटल डेवलपमेंट के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है, यह सर्वविदित है। परंतु इसे कैसे संरक्षित किया जाये, यह विचारणीय है। झारखंडवासी जीवनशैली में बदलाव लाकर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए ऊर्जा संरक्षण, जल एवं भू-संरक्षण, प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुए पर्यावरण संरक्षण करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse