रांची के इस इलाके में भी बनेगा फ्लाइओवर

 

एबीएन,रांची । राजधानी रांची में करमटोली चौक के पूर्व से बूटी मोड़ तक (बरियातू रोड) फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने लोकायुक्त आवास से बरियातू हाउसिंग कॉलोनी (साई अस्पताल) तक फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर चर्चा के बाद अब बूटी मोड़ तक फ्लाइओवर बनाने की पहल की जा रही है। ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि इस मार्ग पर फ्लाइओवर के बनने से गंभीर मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। साथ ही करमटोली चौक जाम मुक्त होगा। राजधानी की ट्रैफिक को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इसके बाद ही इसका प्रस्ताव दिया गया है। चिकित्सा क्षेत्र के ख्याल से बरियातू रोड काफी महत्वपूर्ण है। रिम्स के साथ ही कई बड़े और महत्वपूर्ण अस्पताल इस रोड में हैं। धीरे-धीरे इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। अक्सर करमटोली चौक व रिम्स चौक में भीड़ लगी रहती है। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी आती है। गाड़ियां जाम में फंस रही हैं। ऐसे में मरीजों का इलाज समय से हो, इसके लिए उनका अस्पताल में पहुंचना जरूरी है। इसे देखते हुए ही फ्लाइओवर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse