ट्रेन से गिरकर बुझ गया एक और परिवार के घर का चिराग

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। झारखंड में सदर थाना मेदिनीनगर क्षेत्र के चियांकी में रविवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पलामू जिले के रेहला निवासी 18 वर्षीय पंकज कुमार चौधरी के रूप में हुई।

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमआरएमसीएच) में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज रेलवे में केबल तार बिछाने का काम करता था। वह रविवार की सुबह ट्रेन से अपने काम पर जा रहा था।

इसी दौरान चियांकी स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसके आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse