एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, सामाजिक और पर्यावरण अनुसंधान केन्द्र तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। 

प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद सह झारखंड जैव विविधता परिषद के सदस्य एवं केओ कॉलेज, गुमला के वॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रसनजीत मुखर्जी को पौधा भेंट करके उनका औपचारिक स्वागत किया, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु तीन सौ से भी अधिक व्याख्यान दिये हैं। 

मुख्य अतिथि ने प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्रा के संग मिलकर प्रदूषण नियंत्रण हेतु विद्यालय की वाटिका में  वृक्षारोपण किया साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित विषय बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन अर्थात प्लास्टिक कचड़ा के प्रदूषण को हराना के संबंध में जानकारी साझा किया। 

उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति के शरीर में लगभग पचास हजार प्लास्टिक के कण विविध माध्यमों से प्रवेश करके उन्हें घातक परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए हम सबको सचेत हो जाना चाहिए। सरकार के द्वारा प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को पूर्ण रूप से लागू करने में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए।

राजनीति विज्ञान के अध्यापक कुमार कुशाग्र ने सभा में पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्वरचित कविता का पाठ करके विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया। जीव विज्ञान विषय की अध्यापिका श्रीमती इंदु प्रसाद ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse