टीम एबीएन, लोहरदगा। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेजेएमपी के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।बताते चलें कि आठ वर्षों से फरार चल रहे जेजेएमपी के पूर्व सदस्य, जिसपर झारखण्ड सरकार द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। नक्सली के बदला में छिपे होने की सूचना थी।
सूचना पर करवाई करते हुए पु० नि० सह थाना प्रभारी लोहरदगा द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया । पु० नि० सह थाना प्रभारी लोहरदगा थाना के नेतृत्व में गठित टीम के साथ लोहरदगा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बदला में बूटी डॉक्टर के घर के पास विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित एक लाख का इनामी नक्सली तथा किस्को थाना काण्ड संख्या 65/2009 दिनांक 08-09-2009 धारा - 149/451/323/364/120(B) भा0द0वि0 एवं 17 CLA एक्ट के अभियुक्त ललिन्द्र महतो उर्फ ललिन्द्र यादव उम्र 35 वर्ष पे0 स्व0 लखन महतो सा0 सेमरडीह थाना किस्को को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ललिन्द्र महतो पर किस्को थाना काण्ड संख्या 65/2009 दिनांक 06-09-2009 धारा -149/451/323/ 364/120 (B) भा0द0वि0 एवं 17 CLA एक्ट , लातेहार जी0आर0 नंबर 294 A /2006 बालूमाथ थाना 54/03 ,लातेहार ST-173A/2009 दर्ज है।
छापेमारी दल में पु० नि० सह थाना प्रभारी लोहरदगा थाना अनिल उराँव, पु०अ०नि० पोलिकार्य टोप्पो, थाना प्रभारी किस्को, पु०अ०नि० टिनू साव, लोहरदगा थाना, पु० अ०नि० संतोष कुमार यादव, लोहरदगा थाना, पु0अ0नि0 कुलदीप कुमार राम लोहरदगा थाना , पु०अ०नि० शसांक प्रियदर्शी, विशेष शाखा (07) MD /56 मुकोश कुमार सिंह आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse