बीआईटी लालपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे

 

टीम एबीएन, रांची। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी आई टी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में निदेशक डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नीम पीपल गुलमोहर जैसे छायादार वृक्ष को लगाते हुए निदेशक ने बताया कि आज पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है पेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी हैं। पेड़ पौधे को संरक्षित और सुरक्षित रखना अगर पेड़ हम लगाते है तो कई को जीवन प्रदान करते हैं।

वृक्ष से हम धरती और मानव दोनो को जीवन देते हैं। यह बात बोलते हुए डॉ प्रदीप मुंडा ने ग्रामीणों को जल और जमीन के संरक्षण के लिए प्रेरित करने पर बल दिया डॉ प्रणव कुमार ने कहा की पेड़ लगाने और उसे बचाने के लिए हम युवाओं को जिम्मेदार बनाने के लिए जागरूक करें।

आज के इस आयोजन में डॉ अमृता प्रियम ने आज के इस पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हम इसी प्रकार जागरूक बन धरती को संरक्षित कर सकते हैं। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव श्री अजय कुमार श्री राणा प्रताप मिश्र विनोद कुमार, क्लेस्वर महतो सहजनाथ महतो श्री सुनील उरांव श्री प्रभु महतो सहित बीआईटी के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse