165 बच्चों ने किया दृढ़करण और परम प्रसाद ग्रहण

 

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा बिनगांव आरसी चर्च में 165 बच्चे ढृड़करण और परम प्रसाद ग्रहण किया। खूंटी विशप विनय कंडुलना ने मिसा पूजा कर पवित्र तृत्व के द्वारा बच्चों को ढृडकरण और परम प्रसाद विधि विधान के द्वारा बच्चों को ग्रहण करवाया और जीवन भर प्रभु यीशु के मार्गों पर विश्वाश में बने रहने का संकल्प दिया। 

विशप विनय कंडुलना ने अपने उपदेश में सभी बच्चों तथा मिशनरी समुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि पवित्र तृतीव ही एक ईश्वर है और उसमें तीन जन है पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा यही हमारा विश्वाश है। आज से सभी बच्चे बच्चियां मिशनरी समुदाय का एक अंग बन गये। 

इस मिसा बलिदान में मुख्य रूप से खूंटी विशप विनय कंडुलना के अलावा फादर सोलोमन बरवा, फादर जिमस टेटे, फादर विजय मिंज तथा सभापति मनोज बांडो के अलावा हजारों संख्या में मिशनरी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse