लोहरदगा : शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में पतंजलि परिवार की बैठक कल

 

  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को महोत्सव के रूप में मनाये जाने की तैयारियों को लेकर पतंजलि ने बुलायी है विशेष बैठक 

टीम एबीएन, लोहरदगा। कल दिनांक 4 जून 2023 दिन रविवार को प्रात: 6:30 बजे स्थानीय सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के सभागार में पतंजलि परिवार लोहरदगा की बैठक रखी गयी है। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलायी गयी है। 

जिसमें पतंजलि परिवार से जुड़े सभी योग शिक्षक शिक्षिकाएं, पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, एवं जिले के समस्त योग शिक्षक शिक्षिकाओं को शामिल होने को कहा गया है। उक्त जानकारी पतंजलि भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी प्रवीण भारती ने दी। 

श्री भारती ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व  नवप्रशिक्षु योग साधकों को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत योग प्रशिक्षण हेतु पतंजलि लोहरदगा विशेष सत्र बुलायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse