टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद की महिला युवा शाखा दुर्गा वाहिनी झारखंड प्रांत के सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज दिनांक 3 जून 2023 को अपराहन 4 बजे प्रारंभ हुई। वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल के सदस्य जगन्नाथ शाही जी ने कहा संपूर्ण विश्व का ज्ञान-विज्ञान का केंद्र भारत था।
मुस्लिम आक्रांताओं के द्वारा नालंदा, तक्षशिला जैसे अनेकों विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में संग्रहित ज्ञान-विज्ञान के धरोहर को जलाकर भस्म कर दिया। उन्होंने कहा भारत सदैव से अजैय रहा है। उन्होंने कहा हमारा बोध वाक्य धर्मो रक्षति रक्षित: अर्थात् अर्थात धर्म की रक्षा जो करता है धर्म उसकी रक्षा करता है।
उन्होंने कहा मुस्लिम आक्रांतायों एवं ईसाई अंग्रेजो के द्वारा भारत को पराधीन बनाने का कार्य करता रहा, परंतु संपूर्ण भारत में कभी भी वह साम्राज्य स्थापित नहीं कर पाया। उन्होंने कहा भारत का इतिहास शौर्य एवं पराक्रम का इतिहास है जिसे मुस्लिम- अंग्रेज इतिहासकारों ने भारत के शौर्य का इतिहास को पराजय का इतिहास बना दिया है।
सम्राट विक्रमादित्य, महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह जैसे वीर योद्धा कभी पराजित नहीं हुए परंतु उनके शौर्य गाथाओं को इतिहास के पन्नों में स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद का साध्य है।
धर्माधिष्ठित भारतीय संस्कृति के आधार पर अजेय विश्वव्यापी हिंदू समाज के संगठन का निर्माण करना है जिससे विश्वकल्याण का पथ प्रशस्त होगा।उन्होंने कहा 7 दिन के प्रशिक्षण में बहनों को उनके गुण, क्षमता, बौद्धिक, शारीरिक, आत्मरक्षा, स्वावलंबी आदि के विकास का प्रशिक्षण चलेंगे।
उद्घाटन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, सहमंत्री रंगनाथ महतो, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपारानी कुंज, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कच्छप, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, मार्गदर्शक मंडल प्रांत संयोजक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, केशव नगर संचालक नागेंद्र जी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, बजरंग दल महानगर संयोजक प्रकाश रंजन, सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, बजरंग दल महानगर सहसंयोजक दीपक साहू, जयंत झा, अरुणा सारंगी, शशि शर्मा, बबीता वर्मा, मंजू सिंह, चंदा देवी, सुलेखा देवी, युगल किशोर प्रसाद, राम राजा, डोली जायसवाल, इंदु जायसवाल, मालती सिंह, सहित लगभग 200 कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse