झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति, अधिसूचना जारी

 

  • तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन, अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) एवं 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री संजय लाल पासवान थाना पोस्ट- बरकाकाना, पतरातु जिला-रामगढ़ को अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। 

इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गयी है। साथ ही, झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहु, पाकुड़ के गुलाम अहमद गोकुल, रांची के नीतिन अग्रवाल एवं धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है। 

तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन 

हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदत शक्तियों के अधीन राज्य सरकार तृतीय झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए अगले पांच वर्ष के लिए हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बोर्ड का सदस्य एवं अध्यक्ष और पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse